Uttar Pradesh

Ayodhya: अलवर के शहद से होगा रामलला का अभिषेक, जानें खासियत…

Ayodhya: 22 जनवरी का दिन सभी राम भक्तों के लिए खास है क्योंकि इसी दिन इनके अराध्य की अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए अनेक प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। देश के अलग-अलग जगहों से विशेष प्रकार के उपहार भेजे जा रहे हैं। साथ लोगों को प्राण प्रतिष्ठा में आने के लिए न्योता भी भेजा जा रहा है। इसी क्रम में भगवान राम के अभिषेक के लिए अलवर से खास शहद आज अयोध्या भेजा गया है।

अलवर के शहद

बता दें, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन के लिए वैसे तो अनेक प्रकार की तैयारियां हो रही हैं। इसी कड़ी में रामलला के अभिषेक के लिए अलवर से खास शहद भेजा जा रहा है। जो सरिस्का के जंगलों में विभिन्न फूलों के रस से मिलाकर बनाया गया है।

आज हुआ रवाना

गौरतलब है की 22 जनवरी को रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। 16 जनवरी से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान अलवर के शहद से भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा। 3 साल के दौरान सरिस्का के जंगलों में विभिन्न फूलों के रस से यह शहद बनाया गया है। 13 जनवरी यानी आज 125 किलो शहद लेकर रथ अलवर से रवाना हुआ है और 14 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएगा। पहले वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में शहद का पूजन किया जाएगा। शहद का पूजन भी अलवर के जगन्नाथ मंदिर में पहले होगा। अलवर के जगन्नाथ मंदिर में पहले शहद का पूजन भी होगा।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी होंगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल…

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar
Facebook-https://www.facebook.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button