Delhi NCRबड़ी ख़बर

विवादित बयान पर आतिशी ने कहा – ‘रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी यह दिखाती है’, भाजपा महिला विरोधी…’

Ramesh Bidhuri on Priyanka Gandhi : रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। इसी पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है, यह जगजाहिर है और यह चिंता की बात है कि इसी भाजपा के हाथ में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था है। आगे कहा कि भाजपा दिल्ली की महिलाओं को कैसे सुरक्षा देगी?

बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है, यह जगजाहिर है और यह चिंता की बात है कि इसी भाजपा के हाथ में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था है। रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी यह दिखाती है कि भाजपा की क्या मानसिकता है। अगर भाजपा के नेता जो सांसद रह चुके हैं और दिल्ली चुनाव 2025 के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं, वो महिलाओं के प्रति ये राय रखते हैं, तो भाजपा दिल्ली की महिलाओं को कैसे सुरक्षा देगी?… दिल्ली की महिलाएं आने वाले चुनाव में रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

रमेश बिधूड़ी का बयान

रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि लालू ने कहा था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, नहीं बना पाया लालू ने झूठ बोला था, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जैसे ओखला की सड़कें बना दी हैं और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं।इसी प्रकार सी कालकाजी सुधार कैम्प की बराबर वाली और अंदर वाली सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी जरूर बना देंगे।’यह बदतमीज़ी सिर्फ़ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने जताई अपनी हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button