
Ram Raheem : राम रहीम को जेल प्रशासन ने मंगलवार की सुबह 5:26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला। इस बार बाबा गुरमीत राम रहीम सिरसा में स्थित अपने डेरे में रहेगा।
राम रहीम मंगलवार को रोहतक जेल से बाहर आ गया। प्रशासन ने गुप-चुप तरीके से सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला राम रहीम अपने डेरे में रहेगा। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में राम रहीम जेल से बाहर आया था।
सिरसा स्थित डेरे में रहेगा
रेप और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर रोहतक जेल से बाहर आ गया है। अधिकारियों के मुताबिक वह मंगलवार सुबह जेल से बाहर आ गया। साल 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार वह सिरसा स्थित डेरा जाएगा। पिछली पैरोल के दौरान उसे केवल उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में जाने की अनुमति थी।
राम रहीम को प्रशासन ने गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह पांच बजकर 26 मिनट पर जेल से बाहर निकाला। जेल से बाहर निकलने के दौरान कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। माना जा रहा है इस बार गुरमीत राम रहीम सिरसा स्थित डेरे में रहेगा।
तीस दिन की पैरोल दी गई
राम रहीम के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा कानून के तहत उन्हें आज तीस दिन की पैरोल दी गई है। पैरोल के बाद वे सुबह सिरसा स्थित डेरा आश्रम पहुंचे। कानून के मुताबिक एक साल में 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो दी जा सकती है। इस पैरोल को किसी चुनाव या राजनीतिक आयोजन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
एक संदेश जारी किया
पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अनुयायियों के नाम एक संदेश जारी किया है और कहा कि इस बार वो जेल से बाहर आने के बाद सिरसा के आश्रम में ही रहेगा। गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों से अपील की है कि वो सिरसा न आएं और जैसा डेरे के सेवादारों की तरफ से उन्हें कहा जाए उसका पालन करें।
जेल से बाहर आया था
इसके पहले अक्टूबर में राम रहीम जेल से बाहर आया था। चुनाव आयोग की तरफ से पैरोल के अनुरोध को मंजूरी दिए जाने के बाद वह जेल से बाहर आया था। पिछले 12 महीनों में यह उसकी चौथी अस्थायी रिहाई है और चार साल पहले दोषी ठहराए जाने के बाद से उसकी कुल रिहाई 16 हो गई हैं। राम रहीम हरियाणा और पंजाब में काफी प्रभाव रखता है। उसकी पिछली फरलो और पैरोल लगातार तमाम चुनावों के साथ-साथ हुई हैं चाहे वह नगर निकाय चुनाव हो या राज्य विधानसभा के चुनाव हों।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल मिली थी
पिछले साल 13 अगस्त को 21 दिन की छुट्टी मिलने के बाद राम रहीम दो सितंबर को सुनारिया जेल वापस आ गया था। 19 जनवरी को राम रहीम को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल मिली थी जिससे चुनावी कार्यक्रमों के साथ-साथ रिहाई का चलन जारी रहा था। इसके पहले वह साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान 21 दिन जेल से बाहर रहा था वहीं, हरियाणा नगर निगम चुनावों से ठीक पहले 17 जून 2022 को एक और बार जेल से बाहर आया था।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में UCC लागू, पोर्टल पर भी हुआ लॉन्च, सीएम धामी ने कहा- यह एक ऐतिहासिक कदम है
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप