
Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को यानी राम मंदिर के उद्घाटन का दिन, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Science) और राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने अपने कार्यालयों और संस्थानों को आधे दिन के लिए बंद करने की घोषणा की थी। हालाकिं आपात सेवाएं (Emergency) जारी रखी गई थी। लेकिन अब दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को अपनी ओपीडी सेवाएं दोपहर 2ः30 बजे तक बंद करने का अपना फैसला वापस ले लिया है.
दिल्ली एम्स के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राजेश कुमार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि संस्थान का आउटपेशेंट डिपार्टमेंट 22 जनवरी को नियमित समय के अनुसार काम करेगा. इस दिन अपाॅइमेंट लेने वाले मरीजों को ओपीडी में सर्विस मिलेगी. सभी क्लिनिकल केयर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने सभी विभागों के एचओडी और सेंटरों के प्रमुखों को इस संबंध में अपने स्टाफ को सूचित करने का निर्देश दिया है.
दरअसल, सोमवार को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देश भर में एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह देखते हुए, भारत सरकार ने 22 जनवरी 2024 को दो बजकर 30 मिनट तक आधा दिन की छुट्टी की घोषणा की है। दिल्ली के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों ने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे भारत में मनाया जाएगा। दिल्ली एम्स के अधिकारियों ने कहा कि सभी अप्वाइंटमेंट को रीशेड्यूल किया जा रहा है। दैनिक रूप से, चिकित्सा व चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। हम मरीजों को उपचार प्रदान करेंगे अगर वे आते हैं। सोमवार को शाम की ओपीडी भी पूर्व की तरह चलेगी।
Ram Mandir Inauguration: अधिकांश राज्यों में आधे दिन की छुट्टी
दक्षिण भारतीय राज्यों को छोड़कर लगभग सभी राज्यों ने सोमवार, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को याद करते हुए आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। केंद्रीय सरकार ने भी आम छुट्टी घोषित की है। कुछ राज्यों ने पूरे दिन और कुछ ने पूरे दिन छुट्टी दी है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मांस और शराब की दुकानें भी शायद नहीं खुलेंगी। 22 जनवरी को गोवा के कसीनो भी बंद रहेंगे।
Follow Us On:- https://twitter.com/HindiKhabar