Ram Mandir Inauguration: राम भक्तों में बटेगा यह हलवा, सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा

Ram Mandir Inauguration
Ram Mandir Inauguration: सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि समारोह को लेकर इन दिनों राम हलवा काफी ज्यादा चर्चे में है। इसके अलावा आजकल 7000 किलो का खास हलवा सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है।
जानिए राम हलवा के बारे में
गौरतलब है कि राम हलवा नागपुर के सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर के द्वारा बनाया जा रहा है। और इस हलवा के क्वांटिटी की बात करें तो यह 7000 किलो का होगा। जिसे 1.5 लाख भक्तों को खिलाने की उम्मीद है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित Ram Mandir Inauguration किया गया है। विष्णु मनोहर अपनी 12 हजार लीटर की क्षमता वाली विशेष कड़ाही लेकर जाएंगे, जिसमें राम लला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन के लिए 7000 किलो का प्रसाद बनाया जाएगा।
7000 किलो के राम हलवा बनाने की सामग्री लिस्ट
- 900 किलो सूजी
- 1000 किलो शक्कर
- 2000 लीटर दूध
- 2500 लीटर पानी
- 300 किलो ड्राई फ्रूट
- 75 किलो इलायची
- प्रसाद बनाने की तैयारी सुबह से शुरू हो जाएगी, जो कि प्राणप्रतिष्ठा समारोह तक बनकर तैयार रहेगी।
हलवा बनाने की विधि
- हलवा बनाने के एक कड़ाही में घी डालकर सूजी को सुनहरा होने तक भून लें।
- बारीक कटे हुए सूखे मेवे को भी घी में भुनकर सूजी में मिलाएं।
- दूध और पानी डालकर हलवा को पकने दें।
- स्वादानुसार चीनी और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- हलवा जब पककर कड़ाही से अलग होने लगे तो प्लेट में निकालकर सर्व करें।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/niranjan-jyoti-kidnapping-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar