Ram Mandir: हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन का अवकाश, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

Ram Mandir
उत्तर प्रदेश अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम(Ram Mandir ) होने वाला है। राम मंदिर उद्घाटन को लेकर चहुं ओर राममय माहौल देखने को मिल रहा है। इस क्रम में कई राज्यों में पूरे दिन का तो कुछ राज्यों में आधे दिन का अवकाश रखने का ऐलान किया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू ने भी एक बयान जारी किया है।
CM सुक्खू ने किया ऐलान
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे दिन के लिए अवकाश का ऐलान किया है। यह ऐलान उन्होनें उस समय किया जब उन्होनें पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं, वह हम सभी के आदर्श हैं। उनके प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी बोली है लेकिन हम प्रदेश पूरे दिन का अवकाश घोषित करते हैं। इस छुट्टी के साथ उन्होनें प्रदेश की जनता से अपील भी की है।
प्रदेश की जनता से CM की अपील
इस समय चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। सभी लोग राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर काफी खुश है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम ने इसे लेकर अवकाश का ऐलान किया साथ ही जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों में शाम को दीये जलाएं।
दिल्ली में भी अवकाश घोषित
जानकारी के लिए बता दें कि 22 जनवरी को न सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बल्कि राजधानी दिल्ली में भी अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि दिल्ली में आधे दिन के अवकाश की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों ने भी 22 जनवरी को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।
यह भी पढ़े: Ram Mandir:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को निकालेंगे शोभायात्रा
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar