धर्मराष्ट्रीय

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश में स्वच्छता अभियान जारी, तीर्थस्थलों को किया जा रहा साफ

22 जनवरी को Ram Mandir में रामलला विराजने जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आ रही है, सभी भक्तों में भक्ति और जोश भी बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपने आसपास के तीर्थस्थलों को साफ करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार लोग मंदिरों की सफाई में जुटे हैं।

Ram Mandir: वाल्मिकी मंदिर में अनुराग ठाकुर ने सफाई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी हर रोज बढ़ चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। आज उन्होंने (अनुराग ठाकुर) दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते नजर आए। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगा कर अपने हाथों से मंदिर परिसर में मौजूद गंदगी को साफ किया। 

https://twitter.com/i/status/1747466352485683515

 Ram Mandir: जी किशन रेड्डी ने भी अभियान में लिया हिस्सा

 केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने हैदराबाद के बशीर बाग में श्री कनक दुर्गा श्री नागलक्ष्मी मंदिर में सफाई की। किशन रेड्डी हाथों में झाड़ू लेकर परिसर से गंदगी साफ करते नजर आए। 

https://twitter.com/i/status/1747469872316244001

आरएन रवि ने भी अभियान में हिस्सा लिया

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि (R. N. Ravi) ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘आज पूरा देश राममय है। अयोध्या में श्री राम के मंदिर के निर्माण का पूरा देश जश्न मना रहा है। मंदिर को साफ-सुथरा रखना और उसका रखरखाव करना लोगों की जिम्मेदारी है।’  

https://twitter.com/i/status/1747475943562813873

अनुराग ठाकुर का राहुल पर निशाना

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के फैसले पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि,‘जब ये (राहुल गांधी) अपनी पार्टी में अन्याय करेंगे और राम भक्तों को राम से दूर रखेंगे तो राम भक्त उनकी बात कैसे सुनेंगे? यही कारण है कांग्रेस में उनकी कोई नहीं सुन रहा है।’     

https://twitter.com/i/status/1747478143508926907

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: CRPF की अनोखी पहल, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किया ‘सिविक एक्शन प्रोग्राम’

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

 

Related Articles

Back to top button