Rajasthan

Rajasthan Protest : हनुमानगढ़ में इथेनॉल प्लांट को लेकर झड़प, 14 से अधिक गाड़ियां फूंकी, इंटरनेट बंद

Rajasthan Protest : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राठी खेड़ा गांव के ग्रामीणों बुधवार से इथेनॉल प्लांट का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ दी। जिस कारण पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। बता दें की किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

किसानों की एथेनॉल फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति

हनुमानगढ़ के राठी खेड़ा गांव में करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से इथेनॉल प्लांट लगाने का काम शुरू किया गया था। जिसपर किसानों का कहना था कि प्लांट लगने से क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा। इसलिए किसान इसका विरोध कर रहे हैं।

बुधवार दोपहर किसानों की एथेनॉल फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच हुई बातचीत सफल नहीं हो पाई। किसान फैक्ट्री का निर्माण फौरन रोकने के लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे, जिसे प्रशासन ने इनकार कर दिया। जिस कारण प्रदर्शनकारी ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी।

पुलिस-किसानों में झड़प

किसान फैक्ट्री निर्माण को लेकर आक्रोश में थे, जिसके बाद उन्होंने फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। वहीं परिसर में पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ ने लगभग 14 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों की जीप भी शामिल थी।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। इस कार्रवाई में संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंटरनेट सेवा हुई बाधित

स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने तुरंत इंटरनेट सेवा बंद करवाई। साथ ही स्कूलों और कई दुकानों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Accident : बोलेरो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत,11 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button