Rajasthan Election 2023 कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार राजनीति के राहु और केतु, राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023

Share

Rajasthan Election 2023

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान(Rajasthan Election 2023 ) दौरे पर है। वहीं बुधवार 22 नवंबर को पाली में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस रैली में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनीति के राहु और केतु हैं।

पीएम ने भारतिय संस्कृति को दिया सम्मान

इस कार्यक्रम में अमित शाह ने पीएम मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। सिर्फ राम मंदिर का निर्माण ही नहीं, औरंगेजब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है और बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का भी पुनरुद्धार करने का काम किया है।

भारत की राजनिति के राहु और केतु

गृह मंत्री आगे बोले कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार भारत की राजनिति के राहु और केतु हैं। उन्होने कहा कि भारत सरकार के भविष्य पर जितने भी ग्रहण आएं हैं, यह सभी ग्रहण गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के कारण ही आएं हैं। बता दें कि राजस्थान के सीएम के खिलाफ अमित शाह ने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्डों को तोड़ दिया है।

राजस्थान में गहलोत ने तोड़ा भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड

उन्होने आगे कहा कि यहां के 40 लाख युवाओं के साथ छल किया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा के जितने पेपर 5 साल में लीक हुए, उतने देश में कहीं नहीं हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार देश में दिपावली तीन बार आई है। एक दिपावली जो आप सभी ने मना ली है। दूसरी दिपावली राजस्थान में सरकार बनाकर मनानी है। तीसरी दिपावली 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने पर मनानी हैं। गृह मंत्री आगे बोले कि अब राजस्थान की जनता ने गहलोत सरकार के पेपर लीक कर दिए हैं। 3 दिसंबर को कांग्रेस जा रही है और भाजपा आ रही है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/rajasthan-elections-2023-neither-for-the-poor-nor-for-the-backward-people-nor-for-the-tribals-congress-party-does-not-belong-to-anyone-pm-modi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *