 
Raja Bhaiya Birthday : राजनीतिक गलियारों में तहलका मचाने और सभी पार्टियों में अपना झंडा ऊंचा रखने वाले जनसत्ता दल के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का आज 56वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजा भैया ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्य कर्ताओं के साथ चित्रकूट के मन्दाकिनी मैरिज पैलेश कर्वी में बड़े ही धूमधाम से केक काटकर अपना बर्थडे मनाया।
बर्थडे पार्टी के बाद जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष कुणाल प्रताप सिंह ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को केक और स्वालपाहार कराया। वहीं इसके बाद इसके बाद कुनाल सिंह ने अपने पार्टी करकर्ताओं के साथ जाकर गरीबों की बस्तीओं मे खाना पीना बितरित किया।
कौन है राजा भैया ?
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 31 अक्टूबर 1967 को जन्मे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया वर्तमान में जनसत्ता दल के संस्थापक हैं। इन्होंने 1993 के विधान सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहली बार सियासत में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके ही विधान सभा में चुनाव के दौरान कल्याण सिंह उनके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किए थे। बाद में कल्याण सिंह की ही सरकार में वे मंत्री बने। राजा भैया राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव सरकार में मंत्री पद पर आसीन रहे हैं।
राजा भैया इन मामलों में जा चुके हैं जेल
राजा भैया बीजेपी विधायक पूरन सिंह बुंदेला का अपहरण और जान से मारने की धमकी के आरोप में नवंबर 2002 में जेल गए थे। पुलिस ने उनके घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर था। उन पर पोटा (Prevention of Terrorism Act) भी लगाया गया और वे करीब 10 से 11 महीने तक जेल में रहे।
कब हुई रिहाई
जेल में करीब 10 से 11 महीने रहने के बाद 2003 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद राजा भैया रिहा हुए। बता दें कि कुँवर रघुराज प्रताप सिंह एक सुप्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो राजा भैया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। रघुराज प्रताप सिंह विशेन (राजा भैया) ये विशेन क्षत्रिय है ये सन 1993 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के विधान सभा क्षेत्र कुंडा से निर्दलीय विधायक निर्वाचित किए जाते हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
 









