
MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ में कहा कि माननीय राजनाथ सिंह जी का रायसेन आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है और उनके माध्यम से प्रदेश को बड़ी सौगातें मिली हैं.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीते वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया और रेल तथा रक्षा क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित किए गए, उन्होंने कहा कि अब एक ही इकाई में कई प्रकार के उत्पादन हो रहे हैं, जो बहु-आयामी विकास के नए दौर को दर्शाता है.
सीएम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को हर कार्य को सफलता के साथ पूरा करने वाला अनुभवी और कर्मठ नेता बताया, उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की छवि विश्व में निरंतर मजबूत हो रही है.
सीमा पर जवान और खेत में किसान
सीएम ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान दोनों का सम्मान समान है, यही सरकार की नीति है, उन्होंने कहा कि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि निर्यातक देश भी बन चुका है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि अकेला रायसेन 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर रहा है, जो किसानों की ताकत को दर्शाता है, उन्होंने कहा कि सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि है.
₹2625 गेहूं खरीद और दिन में बिजली
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों को ₹2625 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदकर उनका सम्मान बढ़ा रही है, उन्होंने कहा कि अब किसानों को दिन में बिजली मिल रही है, जिससे खेती आसान और लाभकारी हुई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार किसान, गरीब, महिला और युवा इन चार वर्गों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है.
किसान कल्याण वर्ष और कृषि प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह प्रदर्शनी किसानों के लिए नई तकनीक और संभावनाओं का विराट स्वरूप प्रस्तुत करती है, उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हैं.
ये भी पढ़ें – फारबिसगंज दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस सख्त, 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









