Uttar Pradeshमौसमराज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश से तापमान गिरा, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हल्की बारिश और ठंडी हवाओं की संभावना जताई

UP Weather : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया. कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली. शाम होते-होते कई शहरों में एक साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में तेज गिरावट आ गई. ठंड के साथ गलन भी लौट आई और लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा.

मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को हल्की बारिश और मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना जताई थी. सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी.

दोपहर बाद 7:30 बजे तेज बारिश

धूप निकलने में देर हुई और सुबह से ही हल्की सर्द हवाएं चलने लगीं. दोपहर करीब दो बजे शहर के कई इलाकों में पहले बूंदाबांदी हुई और फिर हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में साफ तौर पर गिरावट दर्ज की गई. इसी दौरान मध्यम गति की ठंडी हवाएं भी चलती रहीं. इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे पूरे शहर में तेज बारिश हुई, जिससे लोग जहां थे वहीं रुकने को मजबूर हो गए.

बारिश से तापमान 32 से गिरकर 24.1 डिग्री

मंगलवार तक जहां दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, वहीं बारिश के बाद यह गिरकर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यानी तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की सीधी गिरावट आई. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा और 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 96 प्रतिशत तक पहुंच गई.

24 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार से मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह से तेज और अच्छी धूप निकलेगी तथा तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. विभाग के मुताबिक 24 फरवरी तक दिन का तापमान करीब 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि रात का तापमान बढ़कर लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.

तापमान में गिरावट के आसार

बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह से घने बादल छाए रहे और देर शाम कई इलाकों में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बादल बने रह सकते हैं, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है.

ये भी पढ़ें – डायन होने के शक में मां बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर रूप से झूलसे पति का इलाज जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button