Punjab

गैंगस्टरों पर वार का 41वां दिन, पंजाब पुलिस की 409 स्थानों पर छापेमारी, 132 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 41वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 409 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा राज्यभर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

जांच और पूछताछ के बाद हुई रिहाई

41वें दिन पुलिस टीमों ने 132 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। इस प्रकार अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,335 हो गई है। इसके अतिरिक्त 71 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 116 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

हेल्पलाइन नंबर किया जारी

उन्होंने बताया कि आम नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ के 366वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी। आज 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम अफीम, 11 किलोग्राम भुक्की, 635 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

नशा मुक्ति उपचार के लिए किया प्रेरित

इसके साथ ही केवल 366 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,856 तक पहुंच गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें- Happy Holi 2026 : इन 5 ठंडाई से होली बनेगी शानदार, बच्चों के साथ बड़े भी रहेंगे तरो-ताजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button