औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री की सराहना की

उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री की सराहना
Punjab : प्रदेश के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिए गए उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना करते हुए प्रमुख उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है।
सी.सी.यू. के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर उस मुद्दे का समाधान किया जाता है जो उसके संज्ञान में लाया जाता है और यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार हुआ है कि अधिकारी स्वयं उद्योगपतियों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है
सी.आई.आई. पंजाब के अमित थापर ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य सरकार का पूरा प्रशासनिक अमला जिसमें वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं मात्र एक फोन कॉल की दूरी पर उपलब्ध है। अमित थापर ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी औद्योगिक विकास की यह गति बनी रहेगी क्योंकि राज्य सरकार ने इस दिशा में उद्योग-हितैषी नीति अपनाई है।
सहयोग देने का भी आश्वासन दिया
सी.आई.आई. पंजाब के चेयरमैन अमित जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब ने कई प्रगतिशील और उद्योग-हितैषी फैसले लिए हैं। उन्होंने इन महत्वपूर्ण फैसलों के लिए राज्य सरकार का आभार जताया जिनके परिणामस्वरूप राज्य में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। अमित जैन ने पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना की
एपेक्स चैंबर ऑफ इंडस्ट्री के संयोजक राहुल आहूजा ने भी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए कई उद्योग-हितैषी फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब उद्योगों की समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान किया गया है। राहुल आहूजा ने कहा कि उद्योगपतियों की हर जायज मांग को राज्य सरकार द्वारा पूरा किया गया है।
प्रगतिशील नीतियों की भी सराहना की
सी.आई.आई. के संयोजक नीरज सतीजा ने कहा कि हर उद्योगपति राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्र को और समृद्ध बनाने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों से खुश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों से हर उद्योगपति को बहुत लाभ हुआ है। नीरज सतीजा ने राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों की मदद के लिए शुरू की गई कई प्रगतिशील नीतियों की भी सराहना की।
औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति और समृद्धि
इंडस्ट्री एंड ट्रेड के प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के सत्ता में आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति और समृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र को मजबूती प्रदान की है जिससे यह क्षेत्र आज दोगुनी रफ्तार से विकास कर रहा है। पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र की कई लंबित समस्याओं का समाधान किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने कार्य कुशलता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए मुंशी के कार्यकाल की सीमा दो वर्ष की
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप