Punjab

भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की जंग जारी, 1 साल में गिरफ्तार किए 300 भ्रष्ट अधिकारी

दिल्ली के बाद पड़ोसी राज्य पंजाब में आम आदमी ने जीत का परचम लहराया। पंजाब चुनाव में आप ने राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का वादा किया था। प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी गई। मान सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शुरूआत से ही बेहद संजीदा रही है। याद दिला दें, पंजाब में आप की सरकार बनते ही, मान सरकार ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9501-200-200 जारी किया था। हेल्पलाइन के जरिये पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार पर कितनी लगाम लगाई है, इसका अनुमान आप सीएम भगवंत मान के दावे से लगा सकते हैं। उन्होंने बताया है कि पिछले एक साल में एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर के जरिए 300 ज्यादा भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई है।

पंजाब सरकार ने बताया था कि अगर किसी प्रदेशवासी से सराकरी दफ्तर, या किसी अन्य जगह पर सरकारी फीस से ज्यादा की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके दी जा सकती है। पंजाब में अगर कोई अफसर फीस के अलावा, कोई अन्य राशि मांगता है, तो उसकी शिकायत भी राज्य के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है। इसके लिए किसी भी तरह का प्रूफ जैसे ऑडियो, वीडियो देने की बात कही गई थी। सीएम मान ने दावा किया कि एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर का प्रदेशवासियों ने ढरों शिकायते भेजी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की ये जंग जारी रहेगी। सीएम मान ने कहा कि आप भ्रष्टाचार विरोधी मूवमेंट से निकली हुई पार्टी है। मान सरकार ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि ऐसी स्थिति में किसी को भी घबरानें की जरूरत नहीं है। उन्होंने पंजाब के लोगों से आग्रह किया कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए, पंजाब में भ्रष्ट अवसरों को बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

पंजाब सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश को करप्शन फ्री करने के लिए वो दिन रात, काम कर रही है। ऐसे में पंजाब के लोगों को भी सरकार की इस मुहीम में उनका साथ देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button