
Punjab Budget 2026-27 : पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब के बजट में बागवानी क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए अगले 10 वर्षों का विशेष रोडमैप तैयार किया है। इससे बागवानी क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी।
जापान की मदद से बढ़ेगी पंजाब बागवानी
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बागवानी क्षेत्र को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जीका) की सहायता से लगभग 1300 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट अगले 10 वर्षों में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों का उद्देश्य पंजाब में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को प्रोत्साहित करना है।
मावां-धीयां सत्कार योजना से महिलाओं को सहारा
इसके अलावा मंत्री भगत ने पंजाब के बजट में महिलाओं की भलाई के लिए की गई घोषणाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1000-1500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पंजाब बजट विकास और सशक्तिकरण की दिशा
मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेश किया गया बजट राज्य के समग्र विकास, किसानों की खुशहाली और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में बागवानी क्षेत्र के विकास, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं की भलाई के लिए की गई घोषणाएं राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट पंजाब को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें – नांगलोई में बेकाबू बस का तांडव, स्कूटी सवार सहित कई लोगों को कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









