Madhya Pradesh

प्रियंका गांधी के 50% कमीशन वाले ट्वीट सियासत तेज, नरोत्तम मिश्रा ने कहा…  

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट से सियासत भी गरमा गई है। प्रियंका ने ट्वीट में कहा है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।

प्रियंका के ट्वीट से प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप को को लेकर सबूत मांगा और कहा- राज्य सरकार और भाजपा के सामने कार्रवाई के विकल्प खुले हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल पर ‘राजनीतिक आतंक’ फैलाने का भी आरोप लगाया।

‘भ्रष्टाचार के हजारों मामले, किन पर केस करेगी बीजेपी’

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, ऐसे भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं, किन-किन पर बीजेपी केस दर्ज कराएगी। आज जब पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है तो इनके पास कोई उपाय नहीं बचा है। पत्र फर्जी है या सही है। यहां किसी किसी से भी पूछा जा सकता है। 100 पत्र लोग आपको बता देंगे।

ये भी पढ़ें:अबू धाबी में खुलेगा IIT Delhi कैंपस, पढ़ें

Related Articles

Back to top button