Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक लगाए चार चांद, हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल, निक जोनस से पहले कई स्टार्स से लगा चुकी हैं दिल

प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra Birthday: वह सात समंदर पार अपना घर बसा चुकी हैं, लेकिन आज भी उनके इश्क की चर्चा होती हैं. हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की, जिनका आज जन्मदिन है।
बरेली की गलियों मे पढ़ी-बली एक लड़की अब स्टार बन चुकी है। उन्हें ग्लोबल स्टार का तमगा मिल चुका है। बॉलीवुड को अपनी अदाओं ने मदहोश करने वाली देसी गर्ल जो निक जोनस को अपना हमसफर बनाने से पहले कई को-स्टार्स के साथ प्यार के कसीदे पढ़ चुकी हैं। बर्थडे स्पेशल में जानते है कि आखिर किस-किस के दिल पर राज किया बॉलीवुड की पिंगी चाप्स ने।
ऐसा रहा प्रियंका चोपड़ा का करियर
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के बिहार में हुआ था, लेकिन उनका बचपन उत्तर प्रदेश के बरेली में बीता। प्रियंका के पैरेंट्स अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे, जिसके चलते उनका अलग-अलग शहरों में तबादला होता रहता था। इसी कारण प्रियंका का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता। प्रियंका चोपड़ा ने पहले तो कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट अपने नाम किए, उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा।
सबसे पहले असीम मर्चेंट के साथ हुआ प्यार
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका का नाम असीम मर्चेंट के साथ जुड़ा था। दरअसल प्रियंका जब मॉडलिंग करती थी तो उनका अफेयर असीम मर्चेंट के साथ था। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। प्रियंका जब मिस वर्ल्ड बनी थी तो ब्रेकअप के दौर से गुजर रही थी। उस वक्त प्रियंका इतने डिप्रेशन में थी कि सुसाइड तक करना चाहती थीं।
शाहिद के साथ पढ़े थे प्यार के कसीदे
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के प्यार की खबरों ने तो इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। दरअसल इनकम टैक्स की टीम ने एक बार प्रियंका चोपड़ा के घर सुबह-सुबह रेड की थी और दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। इस खबर से उनके प्यार की चर्चा पूरे बॉलीवुड में होने लगी थीं। हालांकि उस वक्त को दोनों ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन कई साल बाद शाहिद ने एक इंटरव्यू में प्रियंका को डेट करने की बात कबूली थी।
हरमन बावेजा पर आया था दिल
प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा साथ में फिल्म लव स्टोरी 2050 की थी। इस दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे। कहा जाता है कि यह रिश्ता करीब पांच साल तक चला, लेकिन हरमन का करियर फिल्मी ट्रैक से उतरते ही हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।
चुपके-चुपके अक्षय से भी हुआ प्यार
प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार कई हिट फिल्मों में एक साथ नजर आए। ऑनस्क्रीन बनी इस केमिस्ट्री की चर्चा ऑफस्क्रीन भी होने लगी थी। कहा जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों की जानकारी जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लगी तो उन्होंने खिलाड़ी कुमार को प्रियंका के साथ जोड़ी बनाने से रोक दिया था।
शाहरुख के साथ भी जुड़ा है नाम
बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म डॉन का रीमेक बना तो उसमें प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की जोड़ी नजर आई। कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों के बीच खिचड़ी भी पकने लगी थी। इसकी खबर गौरी खान को लगते ही उन्होंने शाहरुख को प्रियंका के साथ फिल्में करने से मना कर दिया था।
निक जोनस को बनाया हमसफर
साल 2018 के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें सामने आईं. कुछ दिन बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया और एक दिसंबर 2018 को दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
ये भी पढ़ें: Project K: ‘प्रोजेक्ट के’ में दीपिका के लुक से उठा पर्दा, एक्ट्रेस के इंटेस लुक ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली