प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रगति के 43वें संस्करण की अध्यक्षता

नई दिल्ली: पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को देश भर में फैले 8 प्रोजेक्ट (Project) में लगने वाली 31 करोड़ रुपए की राशि (Amount) के संबंध में प्रगति बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी परियोजनाओं (Projects) की समीक्षा की गई।
जिसके बारे में आज पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि कल, मैंने प्रगति के 43वें संस्करण की अध्यक्षता की। जहां 7 राज्यों में 31000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल को और भी प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श की गई।
भारत के सात राज्यों में आयोजित होंगी परियोजनाएं
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह प्रोजेक्ट भारत के विकास और तरक्की से जुड़ी हुई हैं। जिनमें मेट्रो रेल कनेक्टिविटी, दो राष्ट्रीय राजमार्ग, जल की आपूर्ति एवं सिंचाई शामिल हैं। यह परियोजनाएं भारत के 7 राज्यों बिहार, झारखंड, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात एवं महाराष्ट्र में लागू होंगी।
पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल उपग्रह इमेजरी जैसी प्रौद्योगिकियों के साथ मिलकर परियोजनाओं के लिए जगह और भूमि जरुरतों से संबंधित कार्यान्वयन और योजना के विभिन्न मुद्दों को संबोधित करने में सहायता कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नोडल अधिकारी और टीमें बनाई जाएं
बैठक में कुल 8 परियोजनाओं की समीक्षा की गई है। इनमें से 4 परियोजनाएं जल की आपूर्ति और सिंचाई से संबंधित थीं, 2 परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों और कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए और 2 परियोजनाएँ रेल और मेट्रो रेल कनेक्टिविटी से संबंधित थीं। इन परियोजनाओं की संचयी लागत तकरीबन 31000 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़े : CG Election 2023: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी सूची, यहां देंखें लिस्ट