बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनावः NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा, जानें क्यों दी जाती है ये सुरक्षा?

राष्ट्रपति चुनावः एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार (Draupadi Murmu Z+ security) द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों द्वारा चौबीसों घंटे ‘जेड प्लस’ श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह कदम भाजपा द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के एक दिन बाद आया है।

NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को मिली Z+ सुरक्षा

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की (Draupadi Murmu Profile) एकमात्र राज्यपाल रहीं, जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। हालांकि वे पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी राज्यपपाल पद पर बनी रहीं। उनका कार्यकाल 17 मई 2021 को समाप्त हो गया। द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों, बालिकाओं के हितों को लेकर सजग रहीं। आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर वे कई बार सरकार को सीधे निर्देश देते हुए नजर आईं। आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं। इसके अलावा एक विधायक के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शानदार काम किया है। उन्हें साल 2007 में नीलकंठ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

जानें क्यों दी जाती है ये सुरक्षा?

जेड प्लस सुरक्षा में कुल 55 सुरक्षाकर्मी होते हैं।

इसमें 36 सुरक्षाकर्मी, इनमें 10 एनएसजी (National Security Guards) और SPG (Special Protection Group) कमांडो होते हैं, साथ ही कुछ पुलिस भी शामिल होती है।

इसमें दो भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) और सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

इस सुरक्षा में पहले घेरे की ज़िम्मेदारी एनएसजी की होती है जबकि दूसरी परत एसपीजी कमांडो की होती है।

Z+ सुरक्षा में एस्कॉर्ट्स और पायलट वाहन भी दिए जाते हैं।

उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज,राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्री, प्रमुख नेता, प्रसिद्ध कलाकार, खिलाड़ी, देश का कोई प्रसिद्ध तथा महत्वपूर्ण नागरिकों को ये सुरक्षा मुहैया करवायी जाती है।

Related Articles

Back to top button