Bihar: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Preparation by Congress

Preparation by Congress

Share

Preparation by Congress:  कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने वाले हैं। इसको लेकर बिहार के कांग्रेसी भी तैयारियों में जुट गए हैं। यह यात्रा बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी। इसी के क्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ किशनगंज पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों के संबंध में चर्चा की।

Preparation by Congress:  किशनगंज पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

किशनगंज में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह किशनगंज के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। जिसका जायजा लेने के लिए डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह किशनगंज सहित सीमांचल के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि किशनगंज में सांसद डॉ ज़ावेद आजाद, विधायक ईजहारुल हुसैन सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू पिछले कई दिनों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

किशनगंज से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

वही राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों जायजा लेने के लिए आएं है। उन्होंने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां से जीत मिली थी। यहां की जनता के प्रति कांग्रेस का खासा लगाव रहा है।

रिपोर्टः इमामुद्दीन, संवाददाता, किशनगंज, बिहार

ये भी पढ़ें:कांग्रेस नेता की अखिलेश को सलाह… ‘जाते या न जाते पर निमंत्रण न ठुकराते’

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar