Advertisement

Uttarakhand Tunnel Collapse अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर आरोप, ‘चुनाव प्रसार में व्यस्त है मुख्यमंत्री’

Uttarakhand Tunnel Collapse

Uttarakhand Tunnel Collapse अखिलेश यादव ने लगाया भाजपा पर आरोप, 'चुनाव प्रसार में व्यस्त है मुख्यमंत्री'

Share

Uttarakhand Tunnel Collapse

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से उत्तरकाशी(Uttarakhand Tunnel Collapse ) में एक सुरंग के नीचे फसे 42 मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब तक श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाए जा चुके है। लेकिन अब तक मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Advertisement

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 19 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि टनल के अंदर मजदूर फंसे हुए हैं और मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में बिजी हैं. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।

12 नवंबर से टनल में फसे मजदूर

12 नंवबर साल 2023 से उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल में मजदूर फसे हुए है। आपको बता दें कि दिवाली केसुरंग का एक हिस्सा ढह गया था और तब से 41 श्रमिक उसके अंदर फंसे हुए हैं. इनमें यूपी समेत कई राज्यों के मजदूर शामिल हैं. इन मजूदरों को पाइप के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

रेस्क्यू अभियान है जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश की सरकार द्वारा मजदूरों को बचाने के कई प्रयास किए जा रहे है। लेकिन इस रेस्क्यू अभियान में सरकार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा तैयार की गई कई पाइप के जरिए निकलने का रास्ता बनाकर श्रमिकों को बाहर निकालने की योजना में सरकार को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग ने निकाला यह रास्ता

आपको बता दें कि सुरंग में फसे मजदूरों को सुरंग के उपर से ड्रिलींग के लिए अस्थाइ मार्ग तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद एक पोकलैंड मशीन को मौके पर पहुंचाया गया है। वहीं घटनास्थल का निरिक्षण करने केंद्रिय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी निरिक्षण के लिए उत्तरकाशी पहुंचे है।

यह भी पढ़े:World Cup 2023 भारत vsऑस्ट्रेलिया मैच पर संजय राउत का तंज, बोले पीएम मोदी बॉलिंग तो अमित शाह बैटिंग करेंगे

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *