Uttar Pradeshबड़ी ख़बरमनोरंजनराजनीतिराज्य

UP News: लोकसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा

UP News: शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। और यह लिस्ट काफी चर्चाओं में बना हुआ है। क्योंकि इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि आसनसोल सीट से ही TMC ने बिहारी बाबू कहे जाने वाले नेता शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया हुआ है। और अब ऐसे में इस सीट पर पूरी लड़ाई स्टार वार की देखी जा रही है। वहीं इस पर शत्रुघ्न सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1764002754618376312

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

आपकी जानकारी के लिए अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर ये सत्य है और इसकी ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है तो ये तो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इस बारे में वही लोग ज्यादा जानकारी दे पाएंगे। हमें तो अभी-अभी आप लोगों ने खबर दी है तो हमारे दिल में तो सबके लिए शुभकामना और शुभाशीष है। वहीं दूसरी तरफ आसनसोल में कई लोगों का ये भी मानना है कि उन लोगों ने जिस तरह से नामों की घोषणा की है, उनमें कई सारे नाम ऐसे हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है कि वो अपना ही हित नहीं सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/lifestyle/benefits-of-eating-jaggery-news-in-hindi/

लोकसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे फिल्मी सितारे

एक तरफ जहां पवन सिंह को पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है तो वहीं शुत्रुघ्न सिन्हा पहले से ही सांसद हैं। ऐसे में आसनसोल लोकसभा सीट पर भाजपा के लिए TMC  के खिलाफ चुनाव जीत पाना आसान नहीं होगा। पवन सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी के कई अन्य सितारों को भी लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है। जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और गोरखपुर से रवि किशन का नाम शामिल है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button