Advertisement

‘राजस्थान, बंगाल और बिहार में हो रहे अपराध की तुलना मणिपुर से कैसे’ चिदबंरम को BJP पर निशाना

P Chidambaram

P Chidambaram

Share
Advertisement

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद से ही इस घटना पर राजनीति में तेज हो गई है। विपक्ष लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है। तो वहीं भाजपा भी कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम ने एक लंबा ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चलिए मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुईं, लेकिन इनकी तुलना मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा से कैसे की जा सकती है?

Advertisement

अनुराग ठाकुर ने कहा

दरअसल, अनुराग ठाकुर ने एक दिन पहले राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों और राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने पर गहलोत सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन है। यहां पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 1.09 लाख घटनाएं हुईं हैं। देश में 22% दुष्कर्म के मामले राजस्थान से हैं। इसके बाद भी अपराधियों के खिलाफ कदम उठाने की बजाय सीएम अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। गुढ़ा ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।

चिदंबरम ने बीजेपी पर वार

अब इसी बयान पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि भले मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुई हैं। लेकिन यह मणिपुर में लगतार जारी हिंसा को कैसे माफ करता है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या घाटी में कोई कुकी बचा है? क्या चुराचंदपुर और मणिपुर के अन्य पहाड़ी जिलों में कोई मेइती बचा है?

ये भी पढ़ें:Delhi: रेलवे ने सदियों पुरानी मस्जिदों को हटाने के लिए जारी किया नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *