G20: जी-20 सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

G20: जी-20 सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

G20: जी-20 सम्मेलन से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Share

कांग्रेस ने जी-20 सम्मेलन से पहले केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि जी-20 समिट के लिए 9 सितंबर को होने वाले रात्रि भोज के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए हैं।  जिसमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ को बदला गया है। जयराम रमेश का दावा है कि इसमें इंडिया शब्द को हटाया गया है और ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का इस्तेमाल किया गया है। उन्होनें ट्वीट में संविधान का जिक्र करते हुए कहा, “इसके अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत, जो कि इंडिया था, वह राज्यों का संघ है। लेकिन अब तो राज्यों के संघ पर भी हमला किया जा रहा है।”

दोनों ही नामों का इस्तेमाल रखना चाहिए जारी: शशि थरूर


इस पूरे विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी बयान सामने आया है। शशि थरूर ने कहा कि वैसे तो इंडिया को भारत बुलाने पर कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है क्योंकि यह देश के दो नामों में से एक है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इतनी बेवकूफ नहीं होगी कि इंडिया नाम को पूरी तरह से हटा दे, जिसकी सदियों में बनी एक ब्रांड वैल्यू है। हमें दोनों ही नामों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।

इंडिया नाम से डरी हुई है भाजपा: कांग्रेस


उधर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संविधान में संशोधन कर इंडिया का नाम बदलने की अटकलों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “इंडिया शब्द से यह सहम गए हैं। क्या वे इस हद तक चले जाएंगे कि वे संविधान बदल देंगे? संविधान में लिखा है, ‘इंडिया दैट इज़ भारत’… भाजपा के अंदर का डर मोदी जी का भय दिखाता है। इधर INDIA का गठन हुआ उधर भाजपा का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हुआ… आप ‘इंडिया’ शब्द को धरती से नहीं मिटा सकते। हमें अपने भारत और इंडिया पर गर्व है।”

जी-20 निमंत्रण की तस्वीर हुई वायरल


इस बीच सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे ही प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/other-states/on-the-statement-of-priest-paramhans-stalin-said-10-rupees-comb-is-enough/