
Manmohan Singh Death News: अपने आर्थिक सुधारों के दम पर अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का गुरूवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
संवेदना व्यक्त की यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकेन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा जारी किए गए बयान में एंटनी जे. ब्लिंकेन ने कहा,”संयुक्त राज्य अमेरिका पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किए गए काम ने पिछले दो दशकों में हमारे देशों द्वारा मिलकर हासिल की गई अधिकांश उपलब्धियों की नींव रखी थी। अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में मनमोहन सिंह ने योगदान दिया था। डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत के तेज आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया हम डॉ. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं हम संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को करीब लाने के लिए उनके समर्पण को सदैव याद रखेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय गृह मंत्री पहुंच चुके हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे हुए हैं।
PM नरेंद्र मोदी डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे सभी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर इस दौरान मौजूद थीं।
मनमोहन सिंह के आवास पहुंची सोनिया गांधी
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
राजनाथ सिंह ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
मल्लिकार्जुन खरगे ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस अध्यक्ष और मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटा गया।
एमके स्टालिन ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने दिल्ली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है उन्होंने आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव किए देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है उन्होंने ईमानदारी से काम किया उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।
यह भी पढ़ें : UPPSC PCS प्रीलिम्स 2024 की आंसर की जारी, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप