आज पीएम मोदी ‘ओडिशा पर्व 2024’ में जनसमूह को संबोधित करेंगे

PM Modi
PM Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘ओडिशा पर्व 2024’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है कि ओडिशा पर्व नई दिल्ली में ओडिया समाज फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके माध्यम से, वह ओडिया विरासत के संरक्षण और प्रचार की दिशा में बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने में लगे हुए हैं। परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष ओडिशा पर्व का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है।
प्रमुख कार्यक्रम
आपोक बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। ओडिशा पर्व दिल्ली स्थित ओडिया समाज नामक ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके जरिए वे ओडिया विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सहयोग प्रदान करने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान शाम करीब 5.30 बजे पीएम मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
‘चंडअशोक’ – ‘धर्मअशोक’
इस कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा पर्व ने ओडिशा की कला, साहित्य, नृत्य, संगीत और व्यंजनों की समृद्ध विरासत से लोगों को अवगत कराने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही नई दिल्ली में एक दशक से इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी हितधारकों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि ठकलिंग युद्ध ने ‘चंडअशोक’ को ‘धर्मअशोक’ में बदल दिया था। ओडिशा के इतिहास का कलिंग युद्ध अध्याय दुनिया को शांति का मार्ग दिखा सकता है।
यह भी पढ़ें : संभल की शाही मस्जिद के सर्वे पर मचा बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप