PM मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचकर दी जीत की बधाई

President Election Result 2022: देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का हुआ ऐलान। भारत की पहली आदिवासी महिला ‘द्रौपदी मुर्मू’ ने बड़ी जीत हासिल कर बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति। इस बड़ी जीत के साथ वो देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। उन्होंने 5,77,778 वोटों से जीत दर्ज की है। भारत की नई राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू को लगातार जीत की बधाई दी जा रही है। बता दें इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री से लेकर देश के सभी राजनीतिक दल उन्हें जीत की बधाई दे रहे है।
यह भी पढ़ें: भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, प्रचंड बहुमत से दर्ज की ‘रायसीना की रेस’
India scripts history. At a time when 1.3 billion Indians are marking Azadi Ka Amrit Mahotsav, a daughter of India hailing from a tribal community born in a remote part of eastern India has been elected our President!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2022
Congratulations to Smt. Droupadi Murmu Ji on this feat.
PM मोदी ने दी जीत की बधाई
पीएम मोदी दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंच चुके हैं। यहां उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं। दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। मोदी ने मुर्मू की जीत पर ट्वीट भी किये हैं। उन्होंने लिखा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। जिस वक्त भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब भारत की बेटी जो कि अदिवासी समुदाय से आती हैं उनको राष्ट्रपति चुना गया है।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है। pic.twitter.com/NtbLxSfYdw
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती की बात करें तो इसमें कुल वोट 1,333 थे। जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी। इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे। इनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले। वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी, रायसीना हिल्स की रेस में द्रौपदी मुर्मू आगे