बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

PM Modi : पीएम मोदी अमेरिका का करेंगे दौरा, QUAD में लेंगे हिस्सा

PM Modi : पीएम मोदी अमेरिका का दौरा करेंगे। यह दौरा तीन दिनों का होगा। पीएम मोदी QUAD लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे। 21 सितंबर को QUAD की बैठक होगी। इस दौरान वह भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। QUAD के उद्देश्य को देखें तो चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए QUAD की स्थापना हुई थी। दरअसल चीन प्रशांत महासागर में अपना दबदबा बनाना चाहता है।

जानकारी के लिए बता दें कि 21 सितंबर को क्वाड की बैठक होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के होमटाउन डेलावेयर में बैठक होनी है। यह समिट पहले होना था, लेकिन किसी वजह से इस समिट को सितंबर में रखा गया है। दरअसल QUAD में चार देश शामिल हैं। इसमें जापान , अमेरिका, ऑस्ट्रैलिया शामिल है। साथ ही इस संगठन के उद्देश्य की बात करें तो हिंद महासागर की रक्षा करना है।

22 सितंबर को मेगा इवेंट…

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी 22 सितंबर को मेगा इवेंट करेंगे। इस इवेंट में भारतीय समुदाय के 24000 से ज्यादा लोग आ सकते हैं। इस इवेंट के नाम को देखें तो मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस दुगेदर रखा गया है। अमेरिका 50 राज्यों से मिलकर बना है। इसमें 42 राज्यों के भारतीय समुदाय आ सकते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी अमेरिका का दौरा करेंगे। पिछली बार 2019 में ट्रंप थे, जब चुनाव चल रहे थे। उस समय बड़े इवेंट का आयोजन हुआ था।

Punjab : भगवंत मान सरकार महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं करेगी : चेयरपर्सन राज लाली गिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button