दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PM Modi Mauritius Visit :

दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे PM मोदी

Share

PM Modi Mauritius Visit : पीएम मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का यह दौरा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं। मॉरीशस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच के संबंधों को और अधिक मजबूत करना और दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी पीएम मोदी शामिल होंगे। बता दें कि 12 मार्च को मॉरीशस अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

सागर विजन का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी मॉरीशस रवाना होने से पहले एक बयान में कहा यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच रिश्तों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय जोड़ेगी। पीएम ने यह भी बताया कि उनका यह दौरा सागर विजन का हिस्सा है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा विकास और सहयोग को बढ़ावा देना है। सागर का अर्थ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) है। पीएम मोदी ने कहा हमारे प्रयासों का केंद्र हमेशा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास होगा।

अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार बताया

पीएम मोदी ने मॉरीशस को हिंद महासागर में एक करीबी समुद्री पड़ोसी एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार बताया। पीएम ने कहा हम इतिहास भूगोल और संस्कृति से एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। भारत और मॉरीशस के बीच गहरा आपसी विश्वास लोकतंत्र के मूल्यों में साझी आस्था और विविधता पर गर्व हमारी ताकत है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध साझा गौरव का स्रोत हैं।

बड़ा स्रोत बनकर उभरा

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले दस साल में दोनों देशों के बीच कई जनोन्मुखी पहलों के माध्यम से संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहयोग मजबूत हो रहा है। साल 2023-24 के लिए भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में मॉरीशस सिंगापुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है।

पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट का फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नई गेहूं खरीद नीति को मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप