बड़ी ख़बरराष्ट्रीयविदेश

नाइजीरिया की यात्रा समाप्त, G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi In Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान नाइजीरिया में थे। जिसके बाद वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंचे हैं। भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है।

गुयाना का दौरा

आपको बता दें कि 18-19 नवंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में पीएम मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हैं। तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे। 50 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा होगी।

G20 शिखर सम्मेलन

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी रविवार को अपनी पहली यात्रा नाइजीरिया में पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं। वहा पहुंच कर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा, ‘G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतरे। मैं शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ सार्थक बातचीत की आशा करता हूं।’

https://twitter.com/ANI/status/1858311550463086643

नाइजीरिया की यात्रा

नाइजीरिया की यात्रा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘सार्थक यात्रा के लिए नाइजीरिया को धन्यवाद। यह यात्रा भारत-नाइजीरिया मित्रता को मजबूती और प्रोत्साहन देगी।’

https://twitter.com/PMOIndia/status/1858145239191494755

नाइजीरिया की यात्रा के दौरान मोदी को नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (जीसीओएन) से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कहा, ‘राष्ट्रपति टीनुबू ने मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये सम्मान भारत की जनता का है। ये सम्मान आप सभी का है – नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों का है।’

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा का चुनाव धर्म युद्ध, उनके पास कौरवों की तरह अथाह पैसा और पावर, हमारे साथ पांडवों की तरह भगवान और जनता : केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button