राष्ट्रीय

इथियोपिया की संसद में PM Modi की गूंज, सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा, शेरों की धरती पर गर्व

PM Modi Ethiopia Visit : प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। मोदी मंगलवार को ही इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। PM अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की। बता दें कि पीएम मोदी अब ओमान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं।

वंदे मातरम और इथियोपिया के राष्ट्रीय गान की तुलना

पीएम मोदी ने कहा, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के नारे के साथ, जिसका मतलब है सबके विकास, भरोसे और कोशिश के साथ, हमारी मातृभूमि के साथ हमारी भावनाएं भी हमारे एक जैसे नजरिए को दिखाती हैं। भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया के राष्ट्रीय गान की तुलना करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों में हमारी जमीन को मां कहा गया है। वे हमें विरासत, संस्कृति, सुंदरता पर गर्व करने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

पहले ग्लोबल लीडर बने पीएम मोदी

बता दें कि इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बने। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शेरों की धरती है। यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गुजरात भी शेरों की धरती है। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है।

इंसानी इतिहास की सबसे पुरानी सभ्यता

इथियोपिया से मिले सर्वोच्च सम्मान को लेकर उन्होंने कहा, मैं भारत के लोगों की ओर से हाथ जोड़कर, विनम्रता से यह सम्मान स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि इथियोपिया इंसानी इतिहास की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। यहां, इतिहास पहाड़ों, घाटियों और इथियोपिया के लोगों के दिलों में जिंदा है।

ये भी पढ़ें- IND vs SA : भारतीय टीम मैच से पहले रिलैक्स, कोच गौतम गंभीर समेत सभी खिलाड़ियों ने देखी धुरंधर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button