Haryanaबड़ी ख़बरराजनीति

‘कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज़ और बेईमान पार्टी है….’, हिसार में PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

PM Modi: हरियाणा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार पहुंचे जहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… कांग्रेस के नेता अब कहने लगे हैं कि हरियाणा में भी वही हाल होगा जो कांग्रेस का मध्य प्रदेश में हुआ था। मध्य प्रदेश और राजस्थान में पिछले चुनाव में इन्होंने झूठ का गुब्बा खूब फुलाया लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी… कांग्रेस का यह हाल इसलिए होता है क्योंकि कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज़ और बेईमान पार्टी है… कांग्रेस ने अपने वादों से पल्ला झाड़ लिया है। जनता कांग्रेस से कह रही है क्या हुआ तेरा वादा…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1839972585884529126

प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हरियाणा की माताओं-बहनों ने यहां एक नारा दिया है – म्हारा हरियाणा, नॉनस्टॉप हरियाणा। हरियाणा का विकास ऐसे ही nonstop चलते रहना चाहिए। इसलिए हरियाणा तीसरी बार भाजपा को मौका देने का मन पक्का कर चुका है। चारों तरफ से आवाज आ रही है – भरोसा दिल से, भाजपा फिर से…

ये भी पढ़ें: Musheer Khan Accident : क्रिकेटर मुशीर खान के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, इतने महीने नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button