
2002 में श्रीराम जन्मभूमि में रामलला गर्भगृह के आसपास खुदाई में ASI की टीम को मिले अवशेष की तस्वीरें जारी की गई हैं। ये तस्वीरें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने जारी की हैं। अवशेषों की संख्या तकरीबन 50 है। इनमें 8 टूटे खंभे, 6 खंडित मूर्तियां, 5-6 मिट्टी के बर्तन और 6-7 कलश हैं।
साधुओं का दावा अवशेष 500 साल पुराने
साधु-संतों ने दावा किया है कि ये अवशेष 500 साल पुराने हैं। ये 21 साल पहले रामलला मंदिर के गर्भगृह के चारों ओर खुदाई में मिले थे। जहां मिले हैं, वह विवादित स्थल पहले राम मंदिर था। बाद में यहां अन्य ढांचा बनाया गया। जब यह मामला कोर्ट पहुंचा। ASI सर्वे हुआ, तो उस विवादित जगह से मंदिरों के यही अवशेष मिले, जो राम जन्मभूमि के सच को साबित करने का आधार बने।
भक्त देख पाएंगे अवशेष
इन अवशेषों को रामलला के अस्थायी मंदिर के निकास द्वार के पास सुरक्षित रखा गया है। रामलला के दर्शन कर निकलने के बाद भक्त एक गैलरी में इन अवशेषों को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ेःजेल में बंद मनरेगा पीओ के घर आर्थिक अपराध इकाई की टीम का छापा