Uttar Pradeshराज्य

पालतू कुत्ते पर हाथ उठाना दूल्हे पक्ष को पड़ा भारी, दोनों पक्षों में छिड़ा महासंग्राम, दुल्हन ने लिया बड़ा एक्शन

Up News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी में दुल्हन पक्ष के कुत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि वर-वधू पक्ष में महासंग्राम छिड़ गया। दोनों तरफ से शादी समारोह की कुर्सियां और लाठी-डंडे जमकर चले। इस घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंत में दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया।

मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस का है। यहां बुधवार रात एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। वधू पक्ष के लोग प्रयागराज से इस गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। वे अपने पालतू कुत्ते को भी साथ लाए थे। बाराती भी धूमधाम से शादी करने गेस्ट हाउस पहुंचे थे। द्वारपूजा से लेकर जयमाल तक कुछ शांतिपूर्वक सफल रहा। वहीं जब रात बीतने के बाद भोर करीब चार बजे मंडप में जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी तभी दुल्हन पक्ष का पालतू कुत्ता जो कि बंधा हुआ था अचानक भौंकने लगा।

कुत्ते को पीटने के बाद हुआ बवाल

इस दौरान दुल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया जिसके बाद पूरा झमेला शुरु हुआ। कुत्ते के पीटने पर वधू पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई। फिर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के तरफ के लोगों में बहस होने लगी और देखते ही देखते शादी समारोह जंग के मैदान में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से कुर्सियां और लाठी-डंडे चलने लगे। इस हमले में कुछ महिलाएं और पुरुष घायल भी हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

मामला बढ़ते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं गंभीर मामले को देखते हुए वहां के लोगों ने पुलिस को फोन किया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों को खागा कोतवाली ले जाया गया। वहां पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस ने दुल्हन से भी उसकी राय पूछी।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

दुल्हन ने शादी से साफ तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, और आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई। तय हुआ कि जो भी दान-दहेज और उपहार दिए गए थे, उन्हें वापस कर दिया जाएगा। दोनों परिवारों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मामले को खत्म करने का निर्णय लिया।

दोनों के पहले से रचाई थी शादी

दूल्हे ने बताया कि उनके बीच प्रेम था और लड़की ने अपने घर को छोड़कर उनके साथ कानपुर में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लड़की पक्ष ने शादी का वादा किया था, और इसी कारण वह बारात लेकर पहुंचे थे। वरमाला की रस्म ठीक से संपन्न हो गई, लेकिन शादी की अन्य रस्मों के दौरान एक कुत्ते को मारने को लेकर विवाद हुआ।

कोतवाली प्रभारी आरके पटेल ने कहा कि कुत्ते को मारने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन अब मामला सुलझ चुका है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दान-दहेज का सामान वापस कर दिया है, और मारपीट के दौरान घायल हुए 5-6 लोगों का इलाज कराया गया है। लड़की का परिवार अब प्रयागराज लौट चुका है।

ये भी पढ़ें – सीएम मान ने की किला रायपुर खेलों के पुनरुत्थान और विकास की घोषणा, बैल गाड़ियों के दौड़ होंगे फिर से शुरु

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button