Parliament Security Breach: घुसपैठियों को सबसे पहले हनुमान बेनीवाल ने दबोचा, वीडियो हो रहा वायरल

Parliament Security Breach
बुधवार को लोकसभा संसद(Parliament Security Breach) में जो कुछ हुआ उसे आज पूरे देश ने देखा है। वहीं घुसपैठियों के चलती सदन की कार्यवाही के अंदर घुस जाने से माहौल में काफी अफरा तफरी मचती हुई दिखाई दी थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल
इस कड़ी में इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सांसद एक घुसपैठियों को पकड़कर जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हुनमान बेनीवाल भी सबसे आगे दिखाई दे रहे है। बता दें की इस समय यह वीडियो काफी तेजी से आगे बड़ रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग हनुमान बेनीवाल को संसद का संकटमोचक बताते हुए उनके जैसे छात्र राजनीति से उपजे नेताओं की सदन में उपस्थिति को आवश्यक बता रहे हैं।
बेनीवाल ने दी घटना की पूरी जानकारी
इस घटना को लेकर हुनमान बेनीवाल ने पूरी जानकारी मीडिया से बातचीत करते हुए दी है। साथ ही आज जो सुरक्षा में हुई चूक देखी गई है। इस पर कड़े सवाल भी खड़े किए गए है। बेनीवाल ने बताया कि चंद सेकंड्स के इस घटनाक्रम में सुरक्षाकर्मियों के पहुँचने से पहले ही सांसदों ने मोर्चा सम्भाला और दोनों शख्स को पकड़कर दबोचा. ये सभा लोग कुछ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार
इस मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। वहीं इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो शख्स इस घटना को अंजाम देन के लिए संसद के बाहर खड़े हुए थे। वहीं गिरफतारी के बाद इन चारों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।
बता दें कि संसद में हुए इस हमले के बाद से तमाम विपक्षियों द्वारा भाजपा सरकार पर हमला किया जा रहा है। विपक्षियों द्वारा कहा जा रहा है कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का जवाब सरकार को देना होगा। हालांकि सरकार की ओर से इस मामले पर जांच करने की जानकारी सामने आ रही है।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar