Pakistan Shia Masjid Bomb Blast : पाकिस्तान की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के समय आत्मघाती बम धमाका हुआ। बम धमाके में 50 लोगों की मौत हो गई है, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं 101 लोग घायल हैं। हमला राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में किया गया।
इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीं अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा है। घायलों का इलाज जारी है। इस्लामाबाद के पुलिस चीफ ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
मस्जिद में फिदायीन हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने मस्जिद के गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया। इस्लामाबाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अस्पताल में भी इमरजेंसी लागू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह फिदायीन हमला बताया जा रहा है।
धमाका उस वक्त हुआ जब मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और आगामी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट पूरी तरह आत्मघाती था या किसी अन्य तरीके से अंजाम दिया गया। फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
राष्ट्रपति बोले इंसानियत के खिलाफ
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मारे गए लोगों के लिए शोक जताया है। कहा- बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है। घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज की सुविधा दी जाए।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : बच्चियों के पिता की 3 पत्नियां, रिश्तों का सच खुला, साली भी साथ रहती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









