Pakistan Gun Firing: पाकिस्तान में नए साल की शुरुआत गोलीबारी के साथ, 11लोग हुए घायल

Pakistan Gun Firing: पाकिस्तान में नए साल की शूरुआत गोलीबारी के साथ, 11लोग हुए घायल
Pakistan Gun Firing: दुनिया भर में नए साल का जश्न जारी है तो वहीं पाकिस्तान में साल 2024 की शुरुआत लोगों के लिए अच्छी नहीं हुई है। पाकिस्तान में नए साल का आगमन गोलीबारी के साथ हुई। देश के कई हिस्सों में नए साल के जश्न में हवाई फायरिंग हुई जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कराची में नए साल के जश्न में हुई हवाई फायरिंग
गौरतलब है कि, कराची पुलिस ने देश में नए साल के जश्न के बाद हवाई फायरिंग पर रोक लगा दी है और ऐसा करने वालों पर आतंकवादी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है। वहीं पुलिस के मुताबिक, फाइव स्टार चौरंगी में तीन लोग घायल हो गए, सीव्यू में दो अन्य और लियाकत अबाद और उत्तरी नाजिमाबाद में एक-एक शख्स घायल हो गया।
इसके अलावा पुलिस कमांडर ने अधिकारियों को शराब पीने वाले ड्राइवरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया.। इस बीच पुलिस ने पटाकों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।
आइए जानते है, हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए कितना गंभीर पाकिस्तान?
बता दें कि, साल 2024 में हिंसा और आतंक की घटनाओं से निपटने के लिए पाकिस्तान ने क्या फैसले लिए हैं। इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान को चेताया था कि वह अपने यहां आतंकवाद की घटनाओं पर लगाम लगाए। विश्व बैंक और आईएमएफ ने भी आतंकवाद की घटनाओं पर नकेल कसने की सलाह दी थी।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/horoscope/horoscope-2024-predictions-and-rashifal-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar