
Asaduddin Owaisi : AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निजामाबाद की एक चुनावी रैली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच पर मौजूद जनता से दो रुपये का सिक्का मांगा और उसे हवा में लहराते हुए असम के सीएम को उनकी ही भाषा में जवाब दिया।
विवादास्पद बयान का कारण
निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “सरमा कहते हैं, अगर कोई ऑटो चालक मियां मुस्लिम है, तो उसे वास्तविक किराए से कम दो। अगर किराया 5 रुपये है, तो उसे 4 रुपये दो।
मंच से 2 रुपये का तंज
ओवैसी ने मंच पर सिक्का लहराते हुए कहा, “यह 2 रुपये हैं। हिमंत बिस्वा सरमा, यह 2 रुपये की भीख तेरे लिए देता हूं, लेता है क्या? बोल, तू ₹2 का भिखारी है, मैं जानता हूं तेरे को। तू इतना कम आदमी है, इतना छोटा आदमी है कि एक गरीब जो ऑटो चलाता है, उसके 4-5 रुपयों के पीछे पड़ा। इस अंदाज पर रैली में मौजूद जनता तालियों से गूंज उठी।
गरीब विरोधी बयान पर तीखा हमला
ओवैसी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का गरीब ऑटो ड्राइवर या दुकानदार के कमाई पर टिप्पणी करना उसकी सोच को दर्शाता है। ओवैसी ने साफ कर दिया कि उनकी कौम के खिलाफ किसी भी तरह के अपमान को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। ओवैसी का यह भाषण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें – जनकपुरी हादसे में पुलिस ने की पहली गिफ्तारी, आरोपी को पहले से सब पता होने का दावा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









