Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर राजस्थान के मंत्री का अजब-गजब बयान- ‘चंद्रयान के सभी यात्रियों…’

Share

Chandrayaan-3: भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार की शाम चंद्रमा की सतह को छू लिया। इसके साथ ही भारत दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है।  इसके साथ ही भारत धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह यानी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। मगर कुछ राजनेताओं को इस गौरवशाली पल की आधी-अधूरी जानकारी ही रहती है।  इसका उदाहरण भी मिल गया है।

दरअसल, राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंद्रयान-3 अभियान की सफलता को लेकर भारत के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। मगर इसी वीडियो में वह चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर जाने वाले यात्रियों को भी गलती से शुभकामना संदेश देते नजर आ रहे हैं। मंत्री के इसी अल्पज्ञान को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स किए जा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें:Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं