Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 12वें दिन : पंजाब पुलिस ने 727 स्थानों पर छापेमारी कर 192 गिरफ्तार, 5 हथियार बरामद

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 12वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 727 छापेमारी कीं.

जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग- 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयां की जा रही हैं.

मुहिम के 12वें दिन 192 गिरफ्तार

इस मुहिम के 12वें दिन, पुलिस टीमों ने 192 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 हथियार, 15 जिंदा कारतूस और 6 मैगजीन बरामद कीं. इसके साथ ही, मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या 3913 हो गई है.

इसके अलावा, 178 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई, जबकि 324 व्यक्तियों की जांच की गई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है.

वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा संपर्क कर सकते हैं.

युद्ध नशेयां विरूद्ध’ में 72 नशा तस्कर गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरूद्ध’ को 336वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन, 200 ग्राम अफीम, 1253 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.01 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. इसके साथ ही, 336 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,204 हो गई है. ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- IndiGo Bomb Threat : इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button