ओडिशा: ट्रक ने डीजे पर डांस कर रहे बारातियों को रौंदा, पांच की मौत

Share

ओडिशा से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, डीजे पर डांस कर रहे बारातियों को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई वहीं 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

यह हादसा ओडिशा के क्योंझर जिले में घटित हुई है।  बुधवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-20 के पास साठीघर साही में हुई। यहां सतीघर साही निवासी कार्तिक पात्रा की बेटी की शादी हरिचंदनपुर के हादीबंधु पात्रा के बेटे हेमंत से हो रही थी। बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने धूमधाम से स्वागत किया। शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी से पूरी की जा रही थीं। रात के समय बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। दुल्हा भी उनके साथ नाच रहा था। उसी दौरान दुल्हन के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर रात 1 से 1.30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डांस कर रहे बारातियों पर एक अनियंत्रित ट्रक चढ़ गया। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: Maharashtra: 1 जुलाई से 10 फीसदी जल की कटौती, बीएमसी कमिश्नर ने की पानी बचाने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *