Haryanaबड़ी ख़बर

Oath Ceremony : आज नायब सिंह सैनी सीएम पद की लेंगे शपथ, जानें किसे मिल सकता है मंत्री पद ?

Oath Ceremony : आज नायब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे। पंचकुला में शपथ ग्रहण आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी शपथ ग्रहण में पहुंचेंगे। नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा कि सबको न्योता है जी.’ बता दें कि शपथ ग्रहण में एनडीए के नेता भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही 10 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 50, 000 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं, वहीं एनडीए नेता भी शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा इंतजाम कड़े हैं।

आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही जिन्हें मंत्री पद मिलना है। शपथ ग्रहण समारोह एनडीए का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

इन नेताओं को कैबिनेट में मिल सकती है जगह

कई नेताओं को मत्री पद के लिए फोन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक,अनिल विज, कृष्ण पवार, आरती राव नरबीर, विपुल गोयल मूल चंद शर्मा, सुनील सांगवान महिपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। इसमें 48 सीटें बीजेपी जीती थी, वहीं कांग्रेस की बात करें तो 37 सीटें जीती थी। बता दें कि कल बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में नायब सिंह सैनी नेता चुने गए थे। अमित शाह भी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान से भारत के लिए रवाना, पीएम शहबाज शरीफ का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button