Delhi NCRबड़ी ख़बर

Noida- ग्रे.नोएडा प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी का तबादला, आगरा की बनीं कमिश्नर

नोएडा से इस समय बड़ी ख़बर सामने आ रही है। नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालिका अधिकारी रितु माहेश्वरी का तबादला हो गया है। यह तबादला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से किया गया है। रितु माहेश्वरी की जगह आईएएस लोकेश कुमार को नोएडा प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में लोकेश कुमार कानपुर में कमिश्नर हैं। रितु माहेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।

आईएएस रितु माहेश्वरी की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। अब उनके पास नोएडा मेट्रो और नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारियां हैं। रितु माहेश्वरी के कार्यकाल में नोएडा में बहुमुखी विकास हुआ है। आज हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं नोएडा में प्रगति पर हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 1,718 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण नोएडा में किया था।

ये भी पढ़ें: पांचवी पास सीमा हैदर बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, पाकिस्तानी जासूस होने पर गहराया शक

Related Articles

Back to top button