9वीं बार नीतीश कुमार ने ली शपथ, नड्डा बोले- ‘JDU का NDA में वापस आना सुखद’

नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। नीतीश के एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल का दामन छोड़ एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान जेपी नड्डा समेत भाजपा के और भी नेता मौजूद रहे।
2019 से बेहतर प्रदर्शन 2024 में होगा- JP Nadda
प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नई एनडीए सरकार बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि यहां जब-जब हमारी सरकार बनती है, तब यहां कानून व्यवस्था में सुधार आता है। अपराध और अपराधियों पर काबू पाया जाता है। लोगों को रोजगार मिलता है। जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यहां की जनता एक बार फिर से हमें चुनेगी और 2019 से भी ज्यादा सीटें जिताकर सांसदों को दिल्ली भेजेगी।
इंडिया गठबंधन केवल बातों में ही संभव- JP Nadda
वहीं जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल बातों में ही संभव हो सकता है। असल में यह गठबंधन जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवारों और संपत्तियों को बचाने के लिए बनाया गया है। लेकिन चुनाव आये-आते यह भी बिखर जाएगा। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा की गई थी, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला। अब यह अन्याय यात्रा निकल रही है। इसका भी कोई परिणाम नहीं निकलकर आएगा।
यह भी पढ़ें:Dehradun: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।