Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

‘वे सत्ता के नशे में…’, SC को लेकर निशिकांत दुबे के बयान पर बोले अजय राय

Nishikant Dubey Statement : सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस को लेकर निशिकांत दुबे ने बयान दिया था। इसी पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है और सांसद पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही अवमानना की मांग हुई है, वहीं इस बीजेपी ने निशिकांत दुबे के बयान से किनारा कर लिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने अपना स्पष्टीकरण दिया।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि जनता में यह भावना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। देश की जनता बहुत दुखी है कि सुप्रीम कोर्ट पर ऐसा बयान दिया गया है। वे सत्ता के नशे में अंधे हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तुरंत उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

बीजेपी का स्पष्टीकरण

बताते चलें कि बीजेपी अध्यक्ष ने निशिकांत के बयान पर पल्ला झाड़ लिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा ने जो बयान न्यायपालिका और देश के मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिए हैं, उनसे भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। ये उनके निजी विचार हैं।

निशिकांत दुबे ने कहा था कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। अगर हर मामले में सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला देना है तो संसद और विधानसभाओं की कोई जरूरत नहीं है. इन्हें बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने चीफ जस्टिस पर आरोप लगाए। उन्होंने चीफ जस्टिस को लेकर कहा कि देश में जितने भी गृह युद्ध जैसी स्थितियां बन रही हैं, उनके लिए सिर्फ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी को लेकर निशिकांत दुबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अवमानना की कार्रवाई की हुई मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button