
Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar)अब अपने पिता की विरासत संभालने के लिए कदम बढ़ा चुके हैं। आज निशांत ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को ज्वाइन कर लिया है। पार्टी में शामिल होने के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का भी स्वागत किया।
मुझे अपने पिता पर गर्व है- निशांत कुमार
बता दें कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले निशांत कुमार कभी भी राजनीति में सक्रिय नहीं दिखे हैं। वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अचानक उनका राजनीति में आना सबको हैरान कर दिया है। हालांकि निशांत कुमार ने पूरे गर्मजोशी के साथ पार्टी में एंट्री लिया है। उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर कहा कि मैं उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और मुझे उनपर गर्व है।
‘पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा’
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा कि, मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। पिताजी (नीतीश कुमार) ने जो 20 साल में काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है।
निशांत को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी
बता दें कि निशांत कुमार के इस कदम से बिहार की सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी के भीतर उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार ने 2777 बेटियों के लिए जारी किए ₹14.16 करोड़, विभाग के अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









