शिक्षा

NIOS 10वीं और 12वीं थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 2026 जारी, 10 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम

NIOS Admit Card 2026 : राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल–मई सत्र 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे, परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल एडमिट कार्ड दिखाने पर ही संभव है।

परीक्षाओं की तारीखें और परिणाम

एनआईओएस की कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच होंगी और परिणाम जून 2026 में जारी होने की संभावना है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होमपेज पर ‘परीक्षा और परिणाम’ (Examination & Result) सेक्शन ढूँढें।
  3. ‘परीक्षा’ सेक्शन में जाकर ‘Hall Ticket April-May 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना नामांकन नंबर और हॉल टिकट टाइप दर्ज करें।
  5. Submit बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर हॉल टिकट देखें।
  6. विवरण जांचें और डाउनलोड कर लें। भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

एडमिट कार्ड के लिए जरूरी दिशानिर्देश

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
  • केवल मोबाइल स्क्रीन पर दिखाना पर्याप्त नहीं, प्रिंटेड कॉपी साथ रखें।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण (नाम, विषय, परीक्षा केंद्र) पहले ही जांच लें।
  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ रखें।
  • केवल वही छात्र एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है और रजिस्ट्रेशन पूरा किया है।
  • किसी भी गलती या समस्या की स्थिति में तुरंत NIOS क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें – हरसौरा के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button