मनोरंजन

हनीमून मनाकर लौटा न्यूली वैड कपल, लेकिन इस वजह से ट्रोल हो रहीं सनी देओल की नई-नवेली बहू..

सनी देओल के बेटे करण देओल पत्नी द्रिशा के साथ हनीमून मनाकर मुंबई लौट आए हैं। लेकिन इस कपल को ट्रोल भी किया जा रहा है।

सनी देओल के बेटे करण देओल की हाल ही में धूमधाम से शादी हुई है। करण देओल ने 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद न्यूली वेड कपल हनीमून मनाने मनाली की हसीन वादियों में पहुंचा था। वहीं कपल बीती रात मुबंई एयरपोर्ट पर बेहद सिंपल लुक में स्पॉट हुआ।

हनीमून मनाकर लौटे करण और द्रिशा

करण देओल और द्रिशा हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर मनाली की हसीन वादियों मे हनीमून मनाकर पहुंचे थे। इसके बाद कपल केन्या के मसाई मारा पहुंचा था। इस दौरान कपल ने अपने हनीमून की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं हनीमून मनाने के बाद कपल अब मुंबई लौट आया है। इस दौरान करण और द्रिशा फैशनेबल आउटफिट को छोड़ कम्फर्टेबल सिंपल मैचिंग ड्रेस में स्पॉट किया गया। तो पैप्स ने न्यूली वेड कपल की जमकर तस्वीरें क्लिक की। वहीं करण और द्रिशा ने भी स्माइल के साथ पोज दिए। हालांकि इस दौरान नई-नवेली दुल्हन द्रिशा थोड़ा शर्माती हुई भी नजर आईं।

नई-नवेली दुल्हन को यूजर्स ने किया ट्रोल

करण और द्रिशा के सिंपल लुक को काफी पसंद किया गया, तो वहीं नई दुल्हन को बिना सिंदूर और चूड़ा न पहनने पर ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने करण और द्रिशा को बेमेल जोड़ी भी बताया। तो कुछ यूजर ने द्रिशा को करण से उम्र में बड़ी बताया और कहा कि वो आंटी लगती हैं।

करण देओल का वर्क फ्रंट

बात करें करण देओल के वर्क फ्रंट की तो उन्होंने पल-पल दिल के पास फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि उनकी ये फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी। फिलहाल करण अपनी नई दुल्हन के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने हाथ से उठाकर दी पैपराजी की चप्पल, सादगी देख ट्रोर्ल्स भी करने लगे तारीफ..

Related Articles

Back to top button