
भारत के जैवलिन थ्रो स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लराहया था । एक बार फिर नीरज चोपड़ा ने दोहा में चल रही डायमंड लीग प्रतियोगिता में भारत का परचम फहरा दिया है।
नीरज चोपड़ा अपने शानदार प्रदर्शन से डायमंड लीग 2023 में जीत के साथ शुरुआत की है। नीरज ने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर का भाला फेंका है। और जैकब वडलेज्ज दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बाजी मार गए।
नीरज चोपड़ा की मेहनत रंग लाई
दोहा में कतर स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इवेंट में नीरज का मुकाबला टूर्नामेंट में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च, विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर और पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट से था। ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज ने पहले राउंड में ही 88.67 मीटर का थ्रो फेंका था। उन्होंने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और वह विजय साबित हुए। वह पिछले सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने। इससे एक महीने पहले वह लुसाने में डायमंड लीग मीट जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।